Himachal Tonite

Go Beyond News

बाजार में मिल रहे ज़हरीली मशरूम ?

1 min read

सोलन, मार्च 22 – बाजार में मिल रहे ज़हरीली मशरूम से रहे सावधान। कल शाम ही कसौली के गढ़खल गांव में ज़हरीली मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को चार प्रवासी बाजार से शाम के खाने के लिए मशरूम लेकर गए जिसे उन्होंने रात को भोजन में खाई।

रात करीब एक बजे इनमें से एक की तबीयत खराब हुई और उल्टियां आनी शुरू हो गईं। थोड़े ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। पांच बजे एंबुलेंस को फोन किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उपचार शुरू हुआ।

चारों प्रवासी हैं और कारपेंटर का काम करते हैं। मृतक की पहचान नजाकत (35) निवासी मकान नंबर 385 नजदीक शीतला माता मंदिर गांव सुकेतरी पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है। अन्य सभी बिहार के रहने वाले हैं।

वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। इसकी पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *