Himachal Tonite

Go Beyond News

कसौली में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Suggestive Image

सोलन, 16 मार्च – हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली-परवाणु मार्ग पर गुरुवार को एक कार खाई में गिर गयी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।
कसौली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जंगेशू गांव के निकट हुई। कार सवार परवाणु से कसौली आ रहे थे, जंगेसू गांव के निकट चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और कार एक गहरी खाई में गिर गई। इसमें नालागढ़ निवासी सूरज ठाकुर शुभम और हरियाणा के कुरुक्षेत्र के निवासी संगम की मौत हो गई। घायलों को परवाणु के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *