Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए वन बल प्रमुख वी के तिवारी

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए वन बल प्रमुख वी के तिवारी ने 2 फरवरी को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने उन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें वन विभाग के मुखिया बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनका स्वागत भी किया। हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने बताया कि श्री वीके तिवारी वन विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी हैं और अपनी कार्यकुशलता के लिए विभाग में विशेष तौर पर जाने जाते हैं। प्रकाश बादल ने बताया कि यद्यपि श्री वीके तिवारी लगभग एक महीने के कार्यकाल के लिए वन विभाग के मुखिया रहेंगे लेकिन उनकी कार्यक्षमता ऐसी रही है कि उन्होंने पूर्व में भी बहुत कम समय में अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की है की श्री वी के तिवारी वन विभाग में मिनियाट्रियल स्टाफ के कल्याण के लिए अपने छोटे से कार्यकाल में अनेक प्रभावशाली कदम उठाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *