माउंट चो ओयू पीक फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी ईशानी
शिमला,26 अक्टूबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ईशानी सिंह जंबाल माउंट चो ओयू पीक को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
यह चोटी नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची और कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गई। ईशानी ने कहा कि वह खुद को चुनौती देने और देश के लिए अपने शिखर पर चढ़ने में सक्षम थी। उन्हाेंने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और विशेष रूप से अपने प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया है, जिसके कारण यह अभियान संभव हो सका।

