Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश के युवा रिवाज़ों नही सरकार बदलेगें – प्रतिभा

1 min read
शिमला,26 सितंबर.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश के युवा रिवाज़ों नही सरकार बदलेगें। लोग अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाले नही। भाजपा अब देश को ज्यादा दिनों तक गुमराह नही कर सकती।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर सरकारी तंत्र का दुरपयोग करने,अधिकारियों पर दबाव बना कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अपनी सभाओं में जबरन बुलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब जयराम सरकार को कुछ हासिल होने वाला नही। प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है की मंडी में युवा संकल्प विजय रैली पर भाजपा ने सरकारी तंत्र का खुल कर  दुरुपयोग करते हुए सरकारी पैसा पानी की तरह  बहाया। प्रदेश 70 हजार करोड़ से अधिक कर्ज में डूब गया है और प्रदेश की जयराम सरकार अपनी चुनावी रैलियों में सरकारी तंत्र व पैसे का खुल कर दुरप्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार देश मे महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है उसकी कोई भी चिंता भाजपा नही कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है,इसपर इसके नेताओं की जुबान पूरी तरह बंद पड़ी है।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा है आने वाले समय में कांग्रेस इससे भी बड़ी रैलियों का आयोजन करेगी। कांग्रेस के पास जन बल है और यह प्रदेश में हुए चार उप चुनावों ने साबित कर दिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *