Himachal Tonite

Go Beyond News

लाहौल में पाठशालाओं को पुनः शुरू करना अति आवश्यक

1 min read

केलांग,28 अप्रैल – डॉ रामलाल मारकंडा ने आज उदयपुर उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले गांव शेनूर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेनूर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाहौल में कई जगह बच्चे कम होने के कारण कई पाठशाला बंद हो गई थी।
परन्तु यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन पाठशालाओं को पुनः शुरू करना अति आवश्यक हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस पाठशाला के खुलने से यहां के लोगों को लाभ होगा तथा बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके पश्चात डॉ मारकंडा ने प्रस्तावित छातिग पुल का भी निरीक्षण किया। इस पुल के बन जाने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर टीएसी सदस्य शमशेर, उपमंडलाधिकारी निशान्त तोमर, व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *