Himachal Tonite

Go Beyond News

विवि.कुलपति वीसी सिकन्दर से निष्कासन का आदेश निरस्त करने की मांग

1 min read
शिमला,19 जनवरी. विश्वविद्यालय द्वारा एनएसयूआई के तीन छात्रों के निष्कासन मामलें को सुलझाने के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी  जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशांत कपरेट ने आज विवि.कुलपति वीसी सिकन्दर से भेंट कर उन्हें छात्रों के निष्कासन का आदेश निरस्त करने की मांग की।
कमेटी ने इस दौरान छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पुस्तकालय को खोलना व बर्फीले क्षेत्रों से पड़ने वाले छात्रों के लिये छात्रवास खुले रखने जैसे मामलों पर विस्तृत चर्चा की।
कमेटी ने विवि.के गैर शिक्षक संघ की मांगों पर भी चर्चा करते हुए उन्हें हल करने का आग्रह भी कुलपति से आग्रह किया।
कमेटी ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी खोलने और हॉस्टलों मे जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों को रहने का विश्वविद्यालय का वीसी से आग्रह करते हुए कहा कि क्योंकि  जनजातीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद छात्र अपने घरों को नहीं जा पा रहे हैं ऐसे में उन्हें हॉस्टल में रहने की अनुमति दी जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाने का पूर्ण अधिकार है प्रदेश के  बड़े नेता छात्र राजनीति से  ही निकले हैं ऐसे में छात्रों की मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को सहानुभूति पूर्व देखना चाहिए और छात्रों के भविष्य को देखते हुए जिस तरह से विश्वविद्यालय द्वारा तीन छात्रों को निष्कासित किया गया है उसे वापस लेना चाहिए।
कमेटी ने कहा कि विश्वविद्यालय के वीसी के साथ इस संदर्भ में सार्थक चर्चा रही है और उन्होंने जल्दी मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *