Himachal Tonite

Go Beyond News

मुफ्त शॉर्ट टर्म ऑफिस ऑटोमेशन सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका – शिखा धीमान  

बिलासपुर 7 जनवरी – हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला समन्वयक शिखा धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऑफिस ऑटोमेशन में 150 सीटों के लिए मुफ्त शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण नेटकॉम्प टेक्नोलॉजी, रौड़ा सेक्टर-3 नियर ब्लू डार्ट कोरियर, बिलासपुर में दिया जाएगा। कोर्स के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए केन्द्र प्रभारी अजय गर्ग 94180-73882 से सम्पर्क कर सकते है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *