Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित

1 min read

शिमला, 05 दिसम्बर : राजधानी मे गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। बता दे कि शिमला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटशेरा की एक छात्रा ने अपने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध शिमला के बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कॉलेज का एक प्रोफेसर एक सप्ताह से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है और वाट्सअप के जरिए उसे मैसेज भेजता है। आरोपी प्रोफेसर ने मिलने के लिए उसे अपने कमरे में भी बुलाया, लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया। पीड़िता के मुताबिक पहली दिसम्बर को सुबह 10 बजे के करीब आरोपी प्रोफेसर उसे चौड़ा मैदान में मिला, जहां से वह उसे चक्कर स्थित अपने क्वार्टर ले गया और वहां गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि कॉलेज छात्रा की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354-ए व 354-डी के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *