Himachal Tonite

Go Beyond News

बैच आधार पर अनुबंध पर कला अध्यापकों के भरे जाएंगे 37 पद

ऊना, अक्तूबर – जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग बैच आधार पर अनुबंध पर कला अध्यापकों के 37 पद भरे जाने हैं। इन पदो ंके लिए जिला के समस्त रोजगार कार्यालयों द्वारा 25 अक्तूबर से पहले पात्र अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए अन्य जिलों से संबंधित अभ्यार्थी भी काउंसलिग वाले दिन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, ऊना देवेन्द्र चंदेल ने कहा कि इन पदोें के लिए काउंसलिग की तिथि बाद मंे निर्धारित की जाएगी। उन्होंने अन्य जिलों के अभ्यार्थियों का आहवान किया है कि वे डाक के माध्यम से अपने आवेदन न भेजें। डाक के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कार्यवाही नहीं की जाएगी, इसलिए वे अपने आवेदन काउंसलिंग वाले दिन ही जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट ूूूण्ककममनदंण्दपबण्पद पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

इन बैच के आधार पर होगी भर्ती

देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि कला अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में 17 पदों के लिए 31.12.2001 बैच, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग में 5 पदों के लिए 31.12.2001 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में 9 पदों के लिए 31.12.2008 बैच, अनुसूचित जाति बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31.12.2009 बैच, ओबीसी वर्ग में 1 पद के लिए 31.12.2005 बैच, ओबीसी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31.12.2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी में 1 पद के लिए अपटूडेट बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *