Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रतिभा सिंह ने कारगिल युद्ध पर टिप्पणी कर सैनिकों की भावना को पहुंचाई ठेस – गौरव

भाजपा जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी गौरव धीमान ने प्रतिभा सिंह के ब्यान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने कारगिल युद्ध पर टिप्पणी कर सैनिकों की भावना को ठेस पहुंचाई है। कारगिल युद्ध था ही नहीं ये कहकर कांग्रेस ने शहादत देने वाले वीर सैनिकों के साथ साथ सभी वीर सेनिको का अपमान किया है।इस से पता चलता है की कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी सोच रखती है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन, दिशाहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंडी प्रत्याशी खुशहाल सिंह ने कारगिल युद्ध मे योगदान दिया है। कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग के मुखिया कन्हैया कुमार को प्रदेश में लाकर उनके साथ मंच साझा कर रही है। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों को लेकर चुनाव लड़ रही है। हिमाचल की शांत वादियों में वैचारिक प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है वन्ही भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि जनता विकास पर उन्हें चुनेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *