Himachal Tonite

Go Beyond News

2 अक्तूबर से आरंभ होगा 45 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान

हमीरपुर 29 सितंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 2 अक्तूबर से 14 नवंबर तक देश भर में विधिक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थ सरपाल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2 अक्तूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक एवं सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश, सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायधीश और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। सिद्धार्थ सरपाल ने बताया कि इस समारोह का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से भी किया जाएगा।
यह प्रसारण यू-ट्यूब लिंक youtube.com/watch?v=UQR9IJZQVWY  पर उपलब्ध रहेगा। सभी लोग इस लिंक के माध्यम से यह प्रसारण देख सकते  हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *