Himachal Tonite

Go Beyond News

एनएच-5 पर पहाड़ी से गिरे पत्थर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में खोपड़ी मंदिर के समीप एनएच-5 पर शनिवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। ज्यूरी के पास भी पूरा पहाड़ गिर गया। बंद मार्ग को खोला जा रहा है। रामपुर में कॉलेज गेट से लेकर खोपड़ी मंदिर तक पहाड़ खतरनाक हो गए हैं। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। एनएच विभाग ने मशीनरी भेजकर आधे घंटे के भीतर मार्ग बहाल कर दिया। एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद तुरंत मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी गई थी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *