Himachal Tonite

Go Beyond News

युवक ने लगाया फंदा, मौत

मंडी जिले के पधर व जोगिंद्रनगर उपमंडल में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पधर उपमंडल की पंचायत कुन्नू के वार्ड नारला के जुंढर गांव में एक युवक ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगा लिया। जुंढर गांव निवासी देविंद्र कुमार (28) पुत्र नानक चंद अपने घर पर नवविवाहिता पत्नी के साथ मौजूद था और परिवार के अन्य सदस्य रोजमर्रा के काम पर गए थे। देविंद्र कुमार को उसकी पत्नी ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका पाया, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। देविंद्र को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर परिजन क्षेत्रीय अस्पताल पधर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। पुुलिस ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *