Himachal Tonite

Go Beyond News

कोर्ट कॉम्पलैक्स के पास गिरे पेड़ की चपेट में आई कार, बिजली का खम्भा भी टूटा

1 min read

धर्मशाला : जिला मुख्यालय धर्मशाला में कोर्ट काम्पलैक्स के पास एक सूखा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में बिजली की तारें, एक खम्भा, वहां खड़ी एक कार भी आ गई। इसके साथ ही 2 मकानों की सुरक्षा ग्रिल व दुकान की छत को भी क्षति पहुंची है। पेड़ के गिरने से कार को काफी नुक्सान पहुंचा है। सूखे पेड़ की टहनियां बिजली की तारों में फंसने से एक खम्भा भी टूट गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुक्सान या घायल नहीं हुआ।

यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार दोपहर को जोरदार बारिश हुई। जिस जगह यह पेड़ गिरा है वहां काफी चहल-पहल रहती है लेकिन जोरदार बारिश के चलते सड़क खाली थी। ऐसे में वहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सूखे पेड़ से बने खतरे बारे प्रशासन को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पेड़ गिरने से बंद हुई सड़क को थोड़ी देर बाद ही दमकल, पुलिस व बिजली विभाग ने सांझा कार्य से बहाल कर दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *