Himachal Tonite

Go Beyond News

अब तक स्कूल खुलने के बाद से 52 छात्र निकले कोरोना पाॅजिटिव

शिमला : प्रदेश सरकार ने 3 अगस्त से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए थे जिसके बाद से अब तक प्रदेश में 52 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में मिले इन 52 छात्रों में 2 बिलासपुर, 9 चंबा, 5 हमीरपुर, 15 कांगड़ा, 1-1 कुल्लू और लाहौर स्पीति, 7 मंडी, 9 शिमला और 3 छात्र ऊना में कोरोनरा संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 13 छात्र आईटीआई के संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग और सरकार के प्रवक्ता ने कोविड नियमों और सरकार की एसओपी का सख्ती से पालन करने की बात कही है। स्कूलों में कोविड नियमों का पालन और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की बात कही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *