Himachal Tonite

Go Beyond News

कार हादसे में दो लोगो की मौत

शिमला : अप्पर शिमला की ननखड़ी तहसील में हुए एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा वीरवार रात करीब 9 बजे उस समय पेश आया जब एक आल्टो कार (एचपी 06बी-3071) खरेला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे पंजा नाले में जा गिरी। कार में सवार 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकोंं की पहचान सतपाल (42) पुत्र मोहन लाल और नित्या नंद (38) पुत्र केवल राम निवासी खडेला तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। उक्त दोनों बागवान बताए जा रहे हैं।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद शवों को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *