Himachal Tonite

Go Beyond News

मिश्रवाला में कोविड टीकाकरण के लिए नाटक के माध्यम से किया जागरूक

नाहन 21 जुलाई – जिला सिरमौर के नाहन उपमण्डल के गांव मिश्रवाला में आज सांस्कृतिक कार्याक्रम के माध्यम से लोगों को कोविड टिकाकरण और कोविड से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्याक्रम में क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो शिमला के कलाकारों ने लोकगीतों और नाटक के माध्यम से लोगों को कोविड टिकाकरण अभियान में भाग लेने, दो गज़ की दूरी अपनाने, मास्क पहनने और हाथों को बार बार में धोनें के लिए जागरूक किया। साथ ही कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से ‘मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे’ का संदेश भी दिया गया।
क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो (एफओबी) शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ये मोबाइल वैन 24 जुलाई तक सिरमौर जिला के अलग-अलग व दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में भाग लेने और कोविड से बचाव हेतु जरूरी उपायों के बारे में लोगों को ऑडियो संदेश व पंपलेट द्वारा जागरूक कर रही है। इस दौरान लोगों को कोरोना जागरूकता हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई को यह मोबाइल वैन नाहन से जमटा, ददाहू, बिरला, पंजाहल, जमटा होते हुए वापस नाहन आएगा और इस दौरान ददाहू में एक दिवसीय मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान आयोजित होगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 21 जून को देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर वालों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार जारी रखने के लिए लोगों से अपील भी की थी। इसी कड़ी में देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान और कोरोना से बचाव हेतु उचित व्यवहार अपनाने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो (एफओबी) द्वारा मोबाइल जागरुकता वैन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।  ये कार्यक्रम सिरमौर  जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *