Himachal Tonite

Go Beyond News

गिरते हुए डांगे की चपेट में आई दो गाड़िया

1 min read

सोलन जिले में भारी बारिश ने जहाँ एक तरफ फोरलेन के कार्यो की पोल खोल कर रख दी है वहीं बीती रात बाईपास पर एक सड़क किनारे लगा डंगा भुरभुरा कर गिर गया। जिसकी चपेट में दो कारे आ गई। गनीमत यह रही कि यह डंगा रात को गिरा और उस समय कार में कोई व्यक्ति सवार नहीं था बल्कि कोरोना कर्फ्यू सड़क पर भी कोई नहीं चल रहा था। पत्थर गिरने की वजह से कार व् स्विफ्ट गाड़ी को खासा नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगो की मदद से गाड़ियों को वहां से हटाया गया। बताया यह भी जा रहा है की स्विफ्ट गाड़ी वाले अपने रिश्तेदारों के यहां उत्तरांचल से सोलन आये हुए थे और सुबह ही उन्होंने अपने घर वापिस जाना था। दुर्घटना से कुछ समय पहले ही वह लोग स्विफ्ट से अपना लैपटॉप निकालकर घर गए थे।

प्रथम दृष्टि देखने पर यह पाया गया की यह जो डंगा गिरा इसमें पत्थर नाममात्र व् मिट्टी ज्यादा थी और इसकी गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होते है। हलाकि अभी यह साफ़ नहीं है की यह डंगा किसने लगाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *