Himachal Tonite

Go Beyond News

सिरमौर में कल 17 स्थानों पर किया जाएगा कोरोना टिकाकरण

1 min read
नाहन 26 मई – जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कल 17 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण आयोजित किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, एचएससी काला अम्ब और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन तथा प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ में कोरोना टिका लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल राजगढ़, सिविल अस्पताल सराहां, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र धामला और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र नारग में टीकाकरण किया जाएगा। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र चाडना तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *