Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क वितरित किए जा रहे गेंहू और चावल

1 min read

बिलासपुर 25 मई – कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान निर्धन परिवारों को भोजन के लिए कठिनाई का सामना न करना पड़े और परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध हो इसके लिए निर्धन परिवारों के लोगों को गेंहू और चावल उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लाभार्थिओं को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के प्रत्येक सदस्य को तीन किलो गेंहू तथा दो किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रति मई व जून माह के लिए निःशुल्क वितरित किए जा रहे है।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विजेन्द्र पठानिया ने बताया कि सरकार की ओर से इस योजना के तहत इस जिला को माह मई व जून 2021 के लिए 764 मिट्रिक टन चावल व 1088 मिट्रिक टन गन्दम का आवंटन किया गया है। जिसमे से माह मई के लिए आवंटित मात्रा के चावल व गन्दम का स्टॉक भारतीय खाद्य निगम के भंडारों से शतप्रतिशत उठा लिया गया है तथा माह जून के लिए चावल शतप्रतिशत तथा गन्दम 83.05 प्रतिशत स्टॉक उठा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 240 उचित मूल्य की दुकानों में से 239 उचित मूल्य की दुकानों में मई माह के लिए खेप शतप्रतिशत पहुंच चुकी तथा माह जून के लिए चावल 10 प्रतिशत तथा गन्दम 11.90 प्रतिशत मात्रा उचित मूल्य की दुकानों में पहुँचाई जा चुकी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *