Himachal Tonite

Go Beyond News

घुमारवीं उप मण्डल की विभिन्न पंचायतों के 10 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया

बिलासपुर 7 मई – कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला बिलासपुर के घुमारवीं उप मण्डल की विभिन्न पंचायतों के 10 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जारी किए है जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेशों में बताया गया है कि ग्राम पंचायत संध्यार के गांव अंध्रोली के पूरे वार्ड न0 5, ग्राम पंचायत ओहर गांव भाजवानी वार्ड न0 6 के 1 घर, नजदीक यूको बैंक घुमारवीं के वार्ड न0 5 के 1 घर के 100 मीटर के दायरे, दकड़ी चैक ब्लाॅक के वार्ड न0 5 के 1 घर के 100 मीटर के दायरे, ग्राम पंचायत कोटलू गांव कोटलू के वार्ड न0 6 के 1 घर, ग्राम पंचायत अमरपुर के गांव अमरपुर के वार्ड न0 4 के 1 घर, ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव बालू बानी के वार्ड न0 2 के 1 घर जोन घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *