Himachal Tonite

Go Beyond News

15 वर्षो से फर्ज़ी दस्तावेज व नाम से नौकरी कर रही महिला निष्कासित

शिमला : शिमला में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । महिला पिछले 15 वर्षो से फर्ज़ी दस्तावेज व नाम पर पहले होमगार्ड की नौकरी कर रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला फर्जी नाम से कई वर्षों तक गृहरक्षा तृतीय वाहिनी शिमला में होमगार्ड की नौकरी करती रही। गृहरक्षा तृतीय वाहिनी शिमला ने आरोपित महिला को निष्कासित कर दिया है। वहीं इस कारनामे के बाद महिला के खिलाफ शिमला के सदर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, ऐसे में जल्द ही आरोपित महिला की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

मामले के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिमला के पास शिकायत पहुुंची थी कि होमगार्ड में तैनात बबली देवी पुत्री शाणू राम का वास्तविक नाम जया देवी पुत्री किरपा राम है और वह कुमारसैन तहसील के तहत नारकंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत सिन्हाल की रहने वाली है। शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के मुताबिक आरोपित महिला ने फर्जी नाम व दस्तावेजों से होमगार्ड तृतीय वाहिनी शिमला में वर्ष 2006 में नौकरी हासिल की थी। शिमला पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपित महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *