Himachal Tonite

Go Beyond News

भारी बारिश के कारण नुकसान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख प्रकट किया

1 min read

शिमला, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से हुई लोगों की असामयिक मृत्यु, दुर्घटना में घायलों व हुए नुक़सान पर दुःख प्रकट किया है।

अनुराग ने कहा देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से विभिन्न जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने के वजह से लोगों के घायल व हताहत होने की खबर से मन व्यथित है। मैं इस आपदा में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हिमाचल के हालातों पर केंद्र सरकार पूरी तरह नज़र बनाये हुए है व NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह समन्वय बना कर राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। इस कठिन समय में ईश्वर सबकी रक्षा करे, संबल दे व दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही कामना है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई भारी क्षति को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी जिलो में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है।
बारिश के कारण जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके साथ भाजपा इस दुख की घड़ी में खड़ी है। भाजपा के अनेकों अनेकों कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में सेवा कार्य में जुटे।
बिंदल ने कहा अभी तक हिमाचल प्रदेश में 30 से ज्यादा शव बारात हो चुके है और बाकी लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *