प्रो. राम कुमार ने भदसाली हार में किया पेयजल योजना का भूमिपूजन
ऊना, 4 जनवरी – हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत भदसाली हार में 20 लाख की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
इस मौके पर प्रो. राम कुमार ने बताया कि इस योजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन में हरोली विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि गोंदपुर में 4.68 करोड़ से 33केवी उप केन्द्र खोला गया तो वहीं 2.16 करोड़ से पीएचसी खड्ड का लोकापर्ण किया गया है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत लगभग 6 हजार परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंडोगा में 7.50 करोड़ रुपये से आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत विस में लगभग 30 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव व उपप्रधान सोनू, प्रधान भदसाली सुदेश कुमारी, बीडीसी पुष्पा देवी, शास्त्री, जसबीर, करण, बीडीसी राजेश पूरी, संदीप, रिंकू सहित अन्य उपस्थित रहे।