Himachal Tonite

Go Beyond News

आयुष घर द्वार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री, कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से किया सीधा संवाद

1 min read

मंडी, 4 जून – स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आयुष घर द्वार कार्यक्रम के तहत मंडी जिला में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑनलाईन आयोजित योग एवं प्राणायाम सत्र में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से सीधा संवाद भी किया। इस सत्र में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर भी शामिल हुए। सत्र में करीब 300 कोरोना संक्रमित मरीजों ने भाग लिया।
इस दौरान डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कोविड-19 के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए मानसिक और शारीरिक तंदरुस्ती पर फोकस किया जा रहा है। रिकवरी दर को बढाने, स्वास्थ्य देखभाल व उनका मनोबल बढ़ाने के मकसद से चलाए गए आयुष घर द्वार कार्यक्रम से हजारों लोग लाभ ले रहे हैं और इसका सुखद परिणाम मिल रहा है।
बता दें, आयुष घर द्वार कार्यक्रम आयुष विभाग और आर्ट आफ लिविंग की संयुक्त सहभागिता से वर्चुअल माध्यम से चलाया गया है।
इस दौरान डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि लोगों की अच्छी सेहत के लिए भविष्य में आयुष विभाग अपने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम नियमित रूप से चलाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना से उभरे व्यक्तियों के लिए पोस्ट कोविड जटिलताओं से निपटने के लिए जल्द ही आयुष घर द्वार की तर्ज पर कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। आयुष विभाग को इसे लेकर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *