Himachal Tonite

Go Beyond News

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, शिमला द्वारा पर्यावरण माह गया मनाया

1 min read

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, शिमला पर इस वर्ष भी दिनांक 5 जून, 2022 से पर्यावरण माह मनाया जा रहा है । इसके अंतर्गत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   डॉ. रश्मि अग्रावाल, माननीया अध्येष्ठा एवं संयुक्त निदेशक(शिक्षा), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने इस केंद्र का दौरा किया एबं डॉ. कल्लोल कुमार प्रामाणिक, अध्यक्ष, क्षेत्रीय केंद्र, शिमला ने महोदया को स्वागत किया ! अध्यक्ष  ने  शोध कार्यों के बारे में बिस्तर जानकारी दी ! उन्होंने  इस केंद्र पर चल रहे शोध कार्यों का जायजा लिया । इसी दौरान वे इस केंद्र के बागवानी शोध फार्म ढांडा भी गईं तथा वहां पर चल रहे शोध कार्यों को देखा तथा इस केंद्र पर कार्यरत वैज्ञानिक, प्रशासनिक, तकनीकी एवं कुशल कर्मचारियों से भी बातचीत की तथा उन्हें इस शोध कार्यों को इसी तरह आगे बढाने हेतु अपना-2 योगदान देने हेतु प्रेरणा दी तथा इस केंद्र की इन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करने के लिये धन्यावाद दिया । इस केंद्र के अध्यक्ष, डॉ. कल्लोल कुमार प्रामाणिक, डॉ. अरूण कुमार शुक्ला, प्रधान वैज्ञानिक एवं ढांड़ा फार्म प्रभारी, डॉ. संतोष वाटपाडे, वैज्ञानिक एवं समस्त कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्होंने पौधा रोपण भी किया ।  कुल मिलाकर उन्होंने  इस केंद्र पर चल रही शोध गतिविधियों पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा इस केंद्र को उन्होंने उनके स्तर पर हो सकने वाली सहायता के लिये आहवान किया ।

डॉ. पी. के. घोष, निदेशक, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, रायपुर ने केंद्र का दौरा किया एबं डॉ. कल्लोल कुमार प्रामाणिक, अध्यक्ष, क्षेत्रीय केंद्र, शिमला ने निदेशक महोदय को स्वागत किया । अध्यक्ष ने फसलों एबं बागबानो में शोध कार्यों के बारे में बिस्तर जानकारी दी !दौरे के दौरान वे इस केंद्र के बागवानी शोध फार्म ढांडा गये तथा वहां पर चल रहे शोध कार्यों का जायजा लिया और साथ में इस केंद्र के अध्यक्ष ,वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों से वार्तालाप किया तथा अपने शोध कार्यों सम्बंधी अनुभवों से अवगत करवाया । इस मौके पर उन्होंने केंद्र के अध्यक्ष, डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, डॉ. अरूण कुमार शुक्ला, प्रधान वैज्ञानिक एवं ढांड़ा फार्म प्रभारी, डॉ. संतोष वाटपाडे, वैज्ञानिक एवं अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में पौधा रोपण भी किया  एबं सबको एक एक पौधा लगाने का मांग की ! उन्होंने  इस केंद्र पर चल रही शोध गतिविधियों पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा इस कार्य को इसी तरह आगे बढाने के लिए आहवान किया । माननीय निदेशक महोदय ने इस केंद्र के पर चल रहे शोध कार्यों से काफी प्रभावित तथा संतुष्ट नजर आये एवं आशीर्वाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *