मंत्रिमंडल के निर्णय: हिमाचल में नाईट कर्फ्यू खत्म
शिमला,09फरवरी
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना पाबंदियों में लोगों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में नाइट कर्फ्यू समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश में रात को भी लोग बिना किसी रोक टोक के आवाजाही कर सकेंगे। “नो मास्क नो सर्विस” का नियम हिमाचल प्रदेश में अभी जारी रहेगा। लेकिन सरकार ने लोगों को रात्रि कर्फ्यू से राहत दे दी है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई थी।
मंत्रिमंडल की विशेष बैठक सुबह दस बजे राज्य सचिवालय में शुरू हुई व एक घंटा से ज्यादा समय तक चली।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार रात पौने नौ बजे बैठक बुलाने की फाइल हस्ताक्षरित की थी। उसके बाद कैबिनेट ब्रांच की ओर से सभी विभागों को मेल करके एजेंडा भेजने के लिए कहा गया।

