Himachal Tonite

Go Beyond News

कोरोना के प्रकोप के चलते मंडी जिला में बढ़ी पाबंदियां

मंडी, 28 अप्रैल – कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मंडी जिला में धाम और सामूहिक भोज के आयोजनों पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक जिला में पहली मई से शादी-ब्याह अथवा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में धाम व सामूहिक भोज के आयोजनों की मनाही रहेगी। पूर्व में शादी समारोहों के लिए दिए धाम आयोजन के अनुमति पत्र अब निरस्त माने जाएंगे।
इसके अलावा जिला में देवी-देवताओं की शोभा यात्राओं के आयोजनों को 28 अप्रैल सायं से ही पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अपने घरों अथवा धार्मिक स्थानों में भी ऐसे पूजा, पाठ या भंडारे के आयोजनों की मनाही रहेगी जिनमें लोगों का जमावड़ा हो।
आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आॅर्डर आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *