Himachal Tonite

Go Beyond News

नशा निवारण के लिए मंडी में शुरू होगा संयम कार्यक्रम – जतिन लाल

????????????????????????????????????

मंडी, 16 अप्रैल । अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मंडी जिला में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा निवारण गतिविधियों को और गति देने के लिए ‘संयम कार्यक्रम’ आरंभ किया जाएगा। इसके तहत पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन होगा। इन समितियों में पंचायत प्रतिनिधियों के अतिरिक्त महिला मंडल, युवक मंडल, आगंनवाड़ी-आशावर्कर व समाज सेवियों को शामिल किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त नशामुक्त भारत अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए वीरवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संयम कार्यक्रम के तहत एक हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से जिला में नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान व सहायता का प्रयास किया जाएगा। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव को जिला में एकीकृत पुनर्वास केन्द्र शुरू करने के लिए शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *