Himachal Tonite

Go Beyond News

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 43 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर 14 अप्रैल। जिला में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 43 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि हमीरपुर के एक प्रतिष्ठान के 5 कर्मचारी पाॅजीटिव पाए गए हैं। नादौन उपमंडल के गांव टिल्लू में 4, नादौन में 2, गांव धामणी में 3 और करेर में 2 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।
इनके अलावा गलोड़ खास, गलोड़, सलौणी क्षेत्र के गांव अप्पर अवाह, डुग्घा क्षेत्र के गांव लाहड़, अणु कलां, अणु खुर्द, भोरंज के गांव ढो, गांव डिबला, झंजीयानी, तेलकर, जोल, बिझड़ी, बड़सर के गांव टिक्कर, बैरी, दैण, लोअर पाखी, मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, कांगड़ा के गांव आलमपुर और चैंचडी, कुठेड़ा क्षेत्र के गांव दलवाना, सेरी, अंदारा, कमलाह, पुतड़ियाल, भरमोटी, रैल और झलाण क्षेत्र के गांव लोहारली में एक-एक पाॅजीटिव मामला सामने आया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *