Himachal Tonite

Go Beyond News

धौलासिद्ध परियोजना से सुजानपुर के विकास को मिलेगा बल : अनुराग सिंह ठाकुर

1 min read

हमीरपुर 14 अप्रैल। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को सुजानपुर में सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत लगभग 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित करीब 40 दुकानों का लोकार्पण किया तथा शहर के रेहड़ी एवं खोखाधारकों को इन दुकानों की चाबियां भी भेंट कीं।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर के रेहड़ी और खोखाधारक कई वर्षों से जैसे-तैसे अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे। पक्की दुकानें मिलने के बाद वे अच्छा कारोबार करने में सक्षम होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों विशेषकर गरीबों के लिए कई पैकेज देकर भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने बताया कि देश के लाखों रेहड़ी-फड़ी वालों को दस-दस हजार रुपये की मदद करके प्रधानमंत्री ने इन गरीबों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। डिजिटल लेन-देन करने पर भी इन्हें कई रियायतें दी जा रही हैं। अन्य छोटे व्यापारियों को भी 3 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है। मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *