जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
सोलन दिनांक 01.10.2026
पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नवीं व ग्याहरवीं में प्रवेश के लिए निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर अब 15 अक्तूबर, 2026 कर दी गई है।
यह जानकारी पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण यादव ने दी।
कृष्ण यादव ने कहा कि आवेदन के लिए कक्षा आठवीं व दसवीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी।

