Himachal Tonite

Go Beyond News

उपायुक्त ने किया वार्षिक ऋण योजना 2021- 22 का विमोचन

Image for Indicative purpose

बिलासपुर 1 अप्रैल- अग्रणी जिला कार्यालय यूको बैंक बिलासपुर द्वारा तैयार की गई जिला बिलासपुर की वार्षिक ऋण योजना 2021- 22 का विमोचन उपायुक्त रोहित जम्वाल ने किया। यूको बैंक के अंचल प्रबंधक हंसराज ठाकुर ने बताया कि यह योजना नाबार्ड द्वारा संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2021-22 के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा तैयार की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2021-22 के जिला में कुल 13 सौ करोड रुपए के ऋण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लिए 1180.64 करोड रुपए तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 119.36 करोड रुपए ऋण वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अंतर्गत कृषि ऋण के लिए 547.38 करोड रुपए, सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए 429.23 करोड रुपए तथा अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र जैसे शिक्षा ऋण ,आवास ऋण, उपभोक्ता ऋण व अन्य विविध क्षेत्र के लिए 204.03 करोड़ रूपए के ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *