Himachal Tonite

Go Beyond News

8 और 9 फरवरी को होंगे प्री जनमंच कार्यक्रम 

चंबा, 4 फरवरी– चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 14 फरवरी को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पहले प्री जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को पंचायत घर हरिपुर में प्री जनमंच कार्यक्रम होगा जिसमें हरिपुर, सरोल सिढ़कुंड और राजपुरा पंचायतें शामिल रहेंगे।

इसी तरह 9 फरवरी को भी पंचायत घर पलूहीं में प्री जन मंच कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में कैला और पलूहीं पंचायतें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन प्री जनमंच कार्यक्रमों को पूरी तरह से सफल बनाएं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *