Himachal Tonite

Go Beyond News

ठैला में रक्तदान शिविर 7 फरवरी को

1 min read

शिमला, फरवरी 3 –कोरोना संक्रमण के दौरान शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की मुहिम के अंतर्गत शहीद नरेश कुमार युवक मंडल मूलभज्जी और अभिनव युवक मण्डल, क्यार  के साथ मिलकर उमंग फाउंडेशन ठैला में 7 फरवरी को  रक्तदान शिविर लगाएगा।

शिविर के संयोजक और उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि शिविर राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूलभज्जी, घराट नाला ठैला शिमला ग्रामीण में लगेगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से माघ मास में  रक्तदान कर पुण्य कमाने की अपील की।

उमंग फाउंडेशन ने कोरोना के समय रक्तदान के लिए सरकारी गाइडलाइन्स मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से गत वर्ष 20 मार्च को जारी कराई थीं। इसके बाद 26 मार्च से संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने शुरू किए थे। इसी कड़ी में यह उमंग का 14वां शिविर है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *