Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में मरीजों को बांटे फल और जूस 

1 min read

रेड क्रॉस सोसाइटी को और ज्यादा सक्रिय और वित्तीय तौर पर सबल बनाया जाएगा- उपायुक्त

चंबा, 26 जनवरी– गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डीसी राणा, रेड क्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष सुनीता राणा के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर मरीजों को फल और जूस के पैकेट वितरित किए। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उपायुक्त ने बताया कि चंबा जिला में रेड क्रॉस सोसाइटी को और ज्यादा सक्रिय और वित्तीय तौर पर सबल बनाया जाएगा ताकि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने में रेड क्रॉस अपनी भूमिका और दायित्व को और बेहतर बना सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *