Himachal Tonite

Go Beyond News

ढालपुर के छात्र अक्षित ने राष्ट्रीय स्तर की वुशू प्रतियोगिता का लोहा मनवाया

कुल्लू कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के ढालपुर के छात्र अक्षित ने राष्ट्रीय स्तर की वुशू प्रतियोगिता का लोहा मनवाया है. अक्षित जिला कुल्लू के थरास का रहने वाला है। अक्षित की सफलता से पिता लुदर चंद और माता चन्द्रेश्वरी बेहद खुश है। 6 अगस्त से 11 अगस्त तक राष्ट्रीय स्तर की वुशू प्रतियोगिता का बिहार के पटना में समापन हुआ और जिसमे जूनियर वर्ग में अक्षित ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। गौर रहे अक्षित जूनियर ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता है.अक्षित की उपलब्धि पर कुल्लू कान्वेंट स्कूल ढालपुर में अक्षित का जोरदार स्वागत किया गया और स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर अक्षित और उसके माता पिता का स्वागत किया और साथ ही कुल्लूवी टोपी पहनाकर एव उपहार देकर अक्षित को सम्मानित किया। वही स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कहा कि अक्षित की उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे प्रदेश का नाम देश में गौरवान्वित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि अक्षित से स्कूल के दूसरे छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। स्कूल में छात्रों को शिक्षा के साथ साथ उनके  सर्वांगीण विकास का ध्यान रखा जाता है ताकि वे देश के अच्छे नागरिक बन सकें।वही अक्षित ने भी सम्मान देने के लिए स्कूल का आभार जताया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *