Himachal Tonite

Go Beyond News

नेरवा : ढह गया NH 707, उत्तराखंड से भी टूटा संपर्क

चौपाल, 14 जुलाई : हालांकि, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, लेकिन तबाही का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चौपाल उपमंडल में फेडिज पुल  के नजदीक नेशनल हाइवे 707 (NH 707) का एक हिस्सा टौंस नदी में समा गया। आलम ये रहा कि हाईवे के एक बड़े हिस्से का नामोनिशान ही मिट गया है।

हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से चौपाल व शिलाई उपमंडल के बीच संपर्क टूटा है। साथ ही उत्तराखंड  के अटाल व त्यूणी क्षेत्र भी कट गए हैं। अहम बात ये है कि सेब सीजन तैयारी पर है, जबकि इलाके में टमाटर का सीजन जारी है। क्षेत्र का संपर्क राजधानी शिमला से भी सुचारू नहीं है। सैंज-छैला मार्ग पर भी भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, जबकि ठियोग में एनएच-5 (NH-05) पहले से ही भूस्खलन की चपेट में है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *