Himachal Tonite

Go Beyond News

सिद्धबाड़ी में किराये के मकान से 6.61 लाख की ड्रग मनी बरामद

नूरपुर और कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तहसील धर्मशाला के सिद्धबाड़ी के गांव रसांह में छापेमारी कर किराये के मकान से 6.61 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस ने एक जुलाई को किरण कुमार पुत्र राजेश कुमार और मुकेश कुमार पुत्र सुफल राम से 19.67 ग्राम चिट्टा और 29 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों से पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी पर पुलिस ने बुधवार को औचक कार्रवाई करते हुए इस मामले के एक आरोपी किरण कुमार के किराये के मकान से ड्रग मनी बरामद की। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर जिला पुलिस जीरो टालरेंस नीति में काम कर रही है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *