Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

1 min read

ऊना, 24 जून : जनपद में पुरानी दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। शव की पहचान को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि त्यूड़ी में हिमाचल एक्सप्रेस की ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि व्यक्ति का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था। पुलिस ने मौके से शरीर के हिस्सों को एकत्रित किया। साथ ही शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डेड हाउस में रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *