Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल : देह व्यापार मामले में महिला सरगना सहित छह गिरफ्तार

1 min read

Suggestive image

पुलिस के विशेष दस्ते ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन के करीब एक निजी होटल से देह व्यापार में संलिप्त महिला सरगना को दबोच कर बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की दबिश में सरगना, उसका कार चालक, तीन अन्य महिलाएं तथा होटल मालिक को पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिलाएं चंडीगढ़, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वहीं मुख्य सरगना ज्वालामुखी क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को काफी समय से इस महिला की तलाश थी। मंगलवार देर शाम पुलिस ने जाल बिछाकर दो कर्मियों को ग्राहक बनाकर मुख्य सरगना के पास भेजा।

दोनों कर्मियों ने जब महिला को पैसे दिए, इसी दौरान विशेष दस्ते ने मौके पर ही तीन अन्य महिलाओं को पकड़ कर सरगना के कार चालक को भी हिरासत में ले लिया। वहीं, होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया। पता चला है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराये के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *