Himachal Tonite

Go Beyond News

शिकारी का निशाना चूका, बाइक सवार घायल

Suggestive Image

पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत छयोड़ी में रविवार को चार युवकों ने जंगली मुर्गे का शिकार करने के लिए गोली चलाई। छर्रा वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को लग गया। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान रजनीश (29) के रूप में हुई है।

आरोपी शिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप कुमार हमीरपुर में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में कार्यरत है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *