मिशन लाइफ के तहत जैव विविधता दिवस का आयोजन
1 min read
हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिम्कोस्ट), शिमला के पर्यावरण सूचना, जागरूकता, क्षमता निर्माण और आजीविका कार्यक्रम (ईआईएसीपी) पीसी-हब और हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान द्वारा 19 मई 2023 को मिशन लाइफ के तहत अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला समरहिल एवं राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला बालूगंज, शिमला के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे कि “जैव विविधता संरक्षण के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने” पर जागरूकता व्याख्यान, पश्चिमी हिमालयी शीतोष्ण अर्बोरेटम की यात्रा और “से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक” विषय पर स्वच्छता अभियान का आयोजन पॉटर्स हिल, समरहिल शिमला में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री पंकज शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, शिमला द्वारा की गयी| उन्होंने विद्यार्थियों को वहां एकत्रित होने के बारे तथा मिशन लाइफ के तहत इस कार्यक्रम के आयोजन के उदेश्य के बारे में अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अवसर हमारे आसपास की जैव विविधता के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का एक महान दिन है।
इसके बाद डॉ. एस.एस. रंधावा, प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी एवं सह-समन्वयक ईआईएसीपी, हिमकोस्ट द्वारा छात्रों को देशभर में चल रहे मिशन लाइफ जागरूकता अभियानों के बारे में तथा मिशन लाइफ के 7 विषयों जैसे ऊर्जा की बचत, पानी की बचत , एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें , सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना , अपशिष्ट काम करना, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना और ई-वेस्ट को कम करना के बारे में अवगत करवाया।
डॉ. विनीत जिष्टू, वैज्ञानिक, एचएफआरआई, शिमला ने “जैव विविधता संरक्षण के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं” पर बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि जैव विविधता संसाधन बहुत कीमती हैं और उनका विवेकपूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने वनस्पति जीवों की जैव विविधता पर भी ध्यान केंद्रित किया। उसके बाद एचएफआरआई, शिमला के अधिकारीयों द्वारा पश्चिमी हिमालयी शीतोष्ण आर्बोरेटम की यात्रा करवाई गई। उन्होंने स्कूली छात्रों को वनस्पतियों की विभिन्न किस्मों और हमारे दैनिक जीवन में उनके महत्व के बारे में बताया तथा यह भी बताया की इस आर्बोरेटम में हिमालय क्षेत्रों की 150 प्रजातियों को सरक्षित करके रखा गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 लोगो ने हिस्सा लिया जिसमें छात्रों अध्यापकों एवं एचएफआरआई और हिम्कोस्ट के अधिकारी मौजूद थे।

