Himachal Tonite

Go Beyond News

झूले ने ली मासूम की जान

ऊना। सदर थाना ऊना के तहत बहड़ाला में 13 वर्षीय बच्ची मुनीषा कुमारी पुत्री भोषा देव निवासी बिहार के झूला झूलते हुए रस्सी का फंदा बनने से मौत हो गई। वह पिछले काफी समय परिवार सहित बहड़ाला में रहते थे।

जानकारी के मुताबिक मुनीषा बुधवार शाम को बहड़ाला में अपनी झुग्गी झोपड़ी में रस्सी से बनाए झूले को झूल रही थी। झूला झूलते हुए समय रस्सी के बीच फंस गई, जिसके चलते फंदा लग गया। मुनीषा के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे फंदे से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताय कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिए है। मामले में परिजनों के ब्यान दर्ज किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *