Himachal Tonite

Go Beyond News

23 को मेनिफेस्टो लॉच और 24 को नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी भाजपा

1 min read

शिमला, भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में नगर निगम चुनावों की दृष्टि से जोन प्रभारी, प्रवासी प्रभारी, सह प्रवासी प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नगर निगम चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, सुरेश भारद्वाज, गोविंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा उपस्थित रहे।

सुखराम चौधरी ने बताया की भाजपा नगर निगम चुनावों को लेकर अपने मेनिफेस्टो की लॉन्चिंग कल 23 अप्रैल को आशियाना रिज मैदान से दोपहर बाद 3 बजे करने जा रही है। मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष गणेश दत्त, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा का समस्त नेतृत्व इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
मेनिफेस्टो में भाजपा शासित नगर निगम शिमला की उपलब्धियों और आगामी विजन को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बताया की भाजपा 24 अप्रैल 2023 को नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करने जा रही है, नुक्कड़ सभाओं में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मल्याणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संजौली चौक, संजय सूद भराड़ी, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी कैथू, राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार फागली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार राम बाजार, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल जाखू, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज अप्पर ढली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पंथाघाटी, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जम्वाल पटयोग और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी न्यू शिमला में उपस्थित रहेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *