Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी के युवक से 17.32 ग्राम चिट्टा बरामद

1 min read

बिलासपुर, अप्रैल 20 –  जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार धर्मपुर मंडी के युवक जिसकी पहचान विक्की कुमार (29) गांव गियुण, डाकघर और तहसील धर्मपुर, मंडी के रूप में हुई है,  से बनेर में 17.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम ने आरोपी को स्वारघाट थाना को सौंप दिया है। टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेर में नाका लगाया हुआ था।

डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *