Himachal Tonite

Go Beyond News

37 नगर निकायों में कांग्रेस ने की जीत हासिल

1 min read

शिमला,जनवरी 10 – नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत का परछम लहराते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है।कांग्रेस ने प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक नगर पंचायत व नगर परिषद चुनावों में अपनी जीत का परछम लहराया है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस शानदार जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा से लोगों का मोह भंग ही गया है।

राठौर ने भाजपा के उस दावे को पूरी तरह नकार दिया है जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिशत अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश की नगर निकायों में से 37 नगर निकायों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *