Himachal Tonite

Go Beyond News

शहरी निकायों के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

1 min read

 मंडी , 10 जनवरी – मंडी  जिला में  शहरी निकायों के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए ।  इस दौरान 4 नगर परिषदों एवं 2 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुआ।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी  ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिला में शहरी निकायों चुनावों में कुल 64.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान में महिलाओं का मतदान 64.25 प्रतिशत और पुरूषों का मतदान प्रतिशत 64.83 रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर परिषद सुन्दरनगर में 60.56, नगर परिषद जोगेन्द्रनगर में 63.60 , नगर परिषद नेरचौक 71.07 और नगर परिषद सरकाघाट में 71.62 तथा नगर पंचायत रिवालसर 77.46 व नगर पंचायत करसोग में  69.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बता दें, जिला में शहरी निकायों के कुल 50 वार्ड हैं, इनमें से 48 में वोट डाले गए हैं, 2 वार्ड में कोई उम्मीदवार नहीं था इसलिए वोटिंग नहीं हुई।नेरचौक के वार्ड नं 9 डडौर में सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद नाम वापिस ले लिए थे,जबकि करसोग के वार्ड  नं 7 में किसी भी उम्मीदवार ने परचा नहीं भरा था।

इस तरह शहरी निकायों के 37838 मतदाताओं में से 24421 ने मतदान में भाग लिया, इनमें 12202 महिला और 12219 पुरुष मतदाता रहे।

* कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी डाला वोट*
चुनाव में 18 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी अपने मतधिकार का प्रयोग किया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरा इन्तजाम किया था।  नगर पंचायत करसोग में 6 और नगर परिषद सुंदरनगर में 12 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों ने वोट डाला।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *