कार ने मरी टक्कर युवक की मौत
कांगड़ा, मार्च 27 – पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे किनारे नगरोटा बगवां में सड़क किनारे एक व्यक्ति हचान सतिंदर निवासी वार्ड नंबर-2 नगरोटा-बगवां के रूप में हुई है का शव मिला है।
मिली जानकारी अनुसार पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे के किनारे नगरोटा के ठारू में सोमवार सुबह लोगों ने एक शव पड़ा देखा। जिस के पास ही गाड़ी के कांच के टुकड़े मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात को किसी छोटी गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई थी, जिस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं, मृतक व्यक्ति के मुंह से काफी खून निकला है।
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव के पास जो भी कांच के टुकड़े पड़े हैं, उन्हें भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

